{"_id":"6810995653edeb4ba40cc321","slug":"vandalism-was-done-by-breaking-into-gaure-dauji-ashram-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: गौरे दाऊजी आश्रम में घुसकर तोड़फोड़, घर में मौजूद अकेली बेटी दहशत में...मां गई थी कचहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: गौरे दाऊजी आश्रम में घुसकर तोड़फोड़, घर में मौजूद अकेली बेटी दहशत में...मां गई थी कचहरी
Tue, 29 Apr 2025 02:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:48 PM IST
सार
गौरे दाऊ आश्रम में दबंगों ने उस समय हमला बोल दिया, जब युवती घर पर अकेली थी। उसकी मां कचहरी में तारीख करने गई थी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गौरे दाऊजी आश्रम में घुसकर तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित गौरे दाऊ आश्रम में रहने वाली युवती पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
तराश मंदिर के पीछे गौरे दाऊ जी मंदिर गौशाला निवासी सत्यवती उर्फ संगीता ने बताया कि सोमवार को उनकी कोर्ट में तारीख थी। वह सुबह कोर्ट में तारीख के लिए गई। घर पर उनकी बेटी लक्ष्मी अकेली थी। तभी पीछे से गौरे दाऊजी आश्रम के महंत अपने साथियों के साथ आए और घर के अंदर घुस गए। लक्ष्मी ने विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि महंत और उनके साथियों ने घर में रखे सामान को तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने के बाद डीवीआर को अपने साथ ले गए। इसके बावजूद लक्ष्मी ने तोड़फोड़ करने का वीडियो बना लिया। इसके बाद अपनी मां को सूचना दी। सूचना मिलते ही मां वृंदावन पहुंची और बेटी की साथ कोतवाली गई। यहां उन्होंने तहरीर दी। सत्यवती ने बताया कि पूरे दिन पुलिस ने उन्हें कोतवाली में बिठाए रखा। रात को उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि घर में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ तहरीर मिल गई है।तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।