फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   valentine day cellibration in mathura

लाल गुलाब देकर किया प्यार का इजहार

Wed, 15 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 15 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
valentine day cellibration in mathura
खूब हुई गुलाब की बिक्री
लव कपल्स ने इस वेलेंटाइन डे को खास और यादगार बनाने के लिए कोई मौके हाथ से नहीं जाने दिया। सुबह से लेकर शाम तक एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने की जुगत करते रहे। मंगलवार को वेलेंटाइन डे के साथ ही वेलेंटाइन वीक का समापन हो गया। दिन की शुरुआत अपने चाहने वाले को वेलेंटाइन विश करने के साथ हुई।
विज्ञापन


इसके लिए सोशल मीडिया, फोन कॉल्स और वीडियो कॉल का भी खूब प्रयोग किया गया। एक-दूसरे से मिल कर लाल गुलाब, कार्ड्स, गिफ्ट आदि भी उपहार स्वरूप दिए गए। इस दिन को खास बनाने के लिए प्रेमी जोड़ों ने पहले ही तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन


कई दिन से अपने प्यार का एहसास न करा पाने वाले युवाओं ने भी वेलेंटाइन डे पर आखिर अपनी भावनाएं उजागर कर ही दीं। प्यार का इजहार करने के बाद कई युवाओं के चेहरों पर इकरार की मुस्कान दिखी तो कई युवाओं के चेहरे इनकार के मायूस भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखी मूवी, साथ खाया खाना
नव दंपति और प्रेमी जोड़ाें ने वेलेंटाइन डे पर मॉल्स में जाकर मूवी का आनंद लिया। रेस्टोरेंट में जाकर अपने साथी की पसंद का साथ-साथ खाना खाया। शाम तक का समय साथ बिताया।

युवा वाहिनी ने किया वेलेंटाइन डे का विरोध
 हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे का विरोध करते हुए होलीगेट पर कार्ड दहन किया। इसके बाद बाइक रैली निकाल कर विरोध जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक पंडित, वरुण पंडित, वेदप्रकाश, राहुल, सचिन, चेतन, शुभम, तरुण, मयंक, भीमा पहलवान आदि उपस्थित रहे।

बजरंग दल ने किया वेलेंटाइन डे मनाने वालों का विरोध
वेलेंटाइन डे का विरोध कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने रेस्टोरेंट और पार्क में वेलेंटाइन डे मना रहे युवकों को दौड़ा दिया। इसके चलते कई जगह हंगामा की स्थिति भी बनी। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।

बताए अनुसार वेलेंटाइन डे का विरोध करने के लिए बजरंग दल कार्यकर्ताओं की टीमें मंगलवार सुबह से ही बाजार में निकल गईं। शहर में रेस्टोरेंट चेक किए गए, जहां बड़े पार्क थे वहां भी देखा गया। कुछ पार्क में युवक बैठे थे जिन्हें कार्यकर्ताओं ने दौड़ा दिया। बजरंग दल के जिला संयोजक देवेंद्र चौधरी ने बताया कि डीग गेट, मसानी चौराहा, बिड़ला मंदिर, भरतपुर गेट और होलीगेट इलाके में भी रेस्टोरेंट चेक किए गए। कई दूसरे हिंदू संगठन भी इस दिन का विरोध करने के लिए निकले। 


पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम कर रखे थे। कहीं से किसी प्रकार के हंगामे की सूचना नहीं मिली है। हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटती। शहर में धारा 144 लगी हुई है।  
- अशोक कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed