{"_id":"6855bec3dbecbe46ca0ca803","slug":"vaishnav-saints-got-support-for-the-formation-of-the-trust-mathura-news-c-369-1-mt11010-131410-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: न्यास गठन के लिए वैष्णव संतों का मिला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: न्यास गठन के लिए वैष्णव संतों का मिला समर्थन
विज्ञापन
वृंदावन। हरि व्यासी वैष्णव अखाड़ा परिषद की एक बैठक शुक्रवार को वृंदावन स्थित चैतन्य कुटी आश्रम में आयोजित की गई। अध्यक्षता श्री महंत हरिशंकर नागा ने की। इस दौरान परिषद से जुड़े सभी प्रमुख साधु-संतों ने प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और मंदिर न्यास गठन का एक स्वर में समर्थन किया।
बैठक में महंत फूलडोल बिहारी दास ने कहा कि सरकार की मंशा तीर्थ नगरी वृंदावन की गरिमा को बढ़ाने और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की है, न कि तीर्थ की पवित्र छवि को धूमिल करने की। उन्होंने कहा कि समस्त साधु समाज इस पहल का स्वागत करता है और इसके साथ खड़ा है।
संतों ने माना कि बांकेबिहारी मंदिर जैसे विश्वविख्यात तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है और ऐसे में सुव्यवस्थित कॉरिडोर और सुचारु व्यवस्था की नितांत आवश्यकता है। न्यास का गठन इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन
बैठक में महंत रामस्वरूप ब्रह्मचारी, लाडली दास महाराज, महंत भगवान दास, महंत राधे श्याम दास, महंत चंद्रमा दास, महंत प्रेम दास आदि अन्य संत माैजूद थे।