फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vaah ree police, ek ee-riksha choree kee do baar darj kee riport

Mathura News: वाह री पुलिस, एक ई-रिक्शा चोरी की दो बार दर्ज की रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
vaah ree police, ek ee-riksha choree kee do baar darj kee riport
वृंदावन। जहां वाहन चोरी हो जाने पर थाने और पुलिस चौकी के कई दिन चक्कर लगाने पर भी पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं होती, वहीं एक व्यक्ति का एक ई-रिक्शा चोरी जाने पर पुलिस ने दो अलग-अलग दिनों में चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बाराह घाट निवासी उद्धव सेठी का ई-रिक्शा 25 दिसंबर 2024 को बुध बाजार से चोरी हो गया। पीड़ित ने ई-रिक्शा चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए 10 दिन से ज्यादा कोतवाली के चक्कर लगाए। चोरी का मुकदमा 20 दिन बाद 13 जनवरी को दर्ज हो सका। इसके बाद पीड़ित ने एक जनवरी को बुध बाजार से ई-रिक्शा चोरी की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने 17 जनवरी को फिर मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों एफआईआर में घटनास्थल समय और स्थान एक समान है, लेकिन चोरी की घटना का दिन अलग-अलग दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि रिक्शा मालिक उद्धव सेठी ने दो अलग-अलग दिन में चोरी की घटना दर्शाकर ई-एफआईआर दर्ज कराई है। यदि एक ही दिन की घटना दर्ज की गई होती तो ऐसा न होता। इस मामले की जांच के साथ ही घटना की भी जांच की जाएगी कि आखिर किस दिन ई-रिक्शा चोरी हुआ है। उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed