फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Upset over not getting a vehicle

मुंबई-कोटा से आए तीन परिवार रहे परेशान, नहीं मिले वाहन

Sun, 22 Mar 2020 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Upset over not getting a vehicle
मथुरा। जंक्शन पर बैठा बदायूं निवासी नसीम का परिवार। - फोटो : MATHURA
मथुरा। मुंबई और कोटा से पश्चिम एक्सप्रेस से उतरे तीन परिवारों को अपने गंतव्य जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं हुआ तो परेशान हो गए। यूपी रोडवेज की बसें न चलने से लोगों को यह असुविधा हुई। बाद में यह सभी परिवार इंतजार के बाद प्राइवेट वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

आगरा निवासी आकांक्षा पिता के साथ कोटा से आई। रविवार की सुबह पश्चिम एक्सप्रेस से मथुरा जंक्शन स्टेशन पर उतरी तो उसे आगरा जाने के लिए वाहन नहीं मिल सका। आकांक्षा का कहना है कि कोई वाहन न मिलने से काफी दिक्कत हुई। मैनपुरी के नरेश शाक्य परिवार के संग मुंबई से पश्चिम एक्सप्रेस से उतरने के बाद बस अड्डे पर पहुंचे। यहां पर बसें न मिलने पर काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

नरेश का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बसें भी उपलब्ध नहीं होंगी। बदायूं जाने के लिए मुंबई से आए नसीम परिवार के संग पश्चिम एक्सप्रेस से उतरे। बस और वाहन उपलब्ध न होने से खासे परेशान रहे। इन तीनों परिवारों ने परेशान होकर प्राइवेट वाहन की मदद से अपने गंतव्य के लिए गए। एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आदेश के चलते बसों का संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed