फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uproar over the construction of drain, the hands and feet of the police swelled

Mathura News: नाली बनाने को लेकर हंगामा, पुलिस के हाथ पांव फूले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the construction of drain, the hands and feet of the police swelled

विज्ञापन
परखम। परखम में बुधवार शाम नाली बनाने को लेकर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव में जैसे ही नाली की खदाई शुरू हुई किसान जगदीश पुत्र मोहन सिंह ने विरोध करना शुरू कर दिया।


उसका कहना था कि यह जमीन उसे पट्टे में मिली है। इसमें होकर नाली निकलेगी तो वह अपनी जान दे देगा। यह कहते हुए वह अपने परिवार के साथ नाली निर्माण स्थल पर बैठ गया और अपने सर में ईंट मारकर खुद को घायल कर लिया। इसी के साथ परिवार की महिलाएं मिट्टी के तेल से भरी बोतल लेकर वहीं बैठ गई और धमकी देते हुए कहा नाली खोदने की कोशिश की तो वे आत्मदाह कर लेंगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी तादाद में पुलिस मौके पर पहुंची। मामला उलझता देख प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। तहसीलदार राखी शर्मा ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इस पर एसडीएम अजय जैन व सीओ हर्षिता सिंह भी मौके पर पहुंच गए विरोध करने वालों को समझाकर मौके से हटाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed