फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uproar Over Dumping of Filth and Meat Remains into Well

Mathura News: कुएं में गंदगी और मांस के अवशेष फेंके जाने पर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Uproar Over Dumping of Filth and Meat Remains into Well
छाता मेंं पुलिस प्रशासन कुएं में  अवशेषों को देखता। 
छाता। कस्बे के सराय शाही स्थित भगत सिंह पार्क के समीप एक प्राचीन और पूज्यनीय कुएं में कूड़ा-कचरा और मांस के अवशेष फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे नाराज स्थानीय लोग और गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। आनन-फानन नगर पंचायत की टीम को बुलाकर कुएं से दूषित सामग्री बाहर निकलवाई गई और उसे पूरी तरह धुलवाकर स्वच्छ किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने बच्चों का इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, बच्चों के परिजन का तर्क है कि यह गलती से हुआ है। उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने स्पष्ट किया कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed