फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uproar over death of pregnant woman in Govardhan

Mathura News: गोवर्धन में प्रसूता की मौत पर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Uproar over death of pregnant woman in Govardhan
गोवर्धन। जतीपुरा रोड स्थित एसबीआरके हॉस्पिटल में बीती देर रात एक गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण महिला की जान गई है। वहीं, नवजात बच्ची की हालत नाजुक होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात गर्भवती कोमल (30) को प्रसव के लिए एसबीआरके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही समय बाद महिला की स्थिति बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन के होश उड़ गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में डॉक्टरों व स्टाफ के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। परिजन का कहना है कि यदि डॉक्टर समय पर सही इलाज देते, तो कोमल की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने बताया कि परिजन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने भरोसा दिया कि घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है। अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजन द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। कहा है कि महिला को बचाने का हरसंभव प्रयास किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed