फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uproar land measurement enraged as demolished using JCB

Mathura News: पैमाइश के दौरान हंगामा, जेसीबी से दीवार तोड़ने पर भड़के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Uproar land measurement enraged as demolished using JCB
कोसीकलां। बलदेवगंज में पैतृक संपत्ति पर कब्जे की शिकायत के बाद पैमाइश और कार्रवाई करने पहुंची तहसील की टीम के सामने उस समय हंगामा हो गया, जब जेसीबी से विवादित दीवार को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। एक पक्ष ने राजस्व अधिकारियों पर गलत पैमाइश कर दीवार तोड़ने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। वहीं, नायब तहसीलदार ने विरोध कर रहे लोगों के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन

बलदेवगंज निवासी भोजराज शर्मा का कहना है कि वह बलदेवगंज स्थित अपनी पैतृक संपत्ति पर लंबे समय से काबिज हैं। उनका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग शिकायतों के माध्यम से उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी शिकायत के आधार पर मंगलवार शाम नायब तहसीलदार अनमोल गर्ग, लेखपाल प्रियांशु और राजस्व निरीक्षक जगवीर कुंतल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भोजराज शर्मा ने आरोप लगाया कि राजस्व टीम ने मौके पर सही तरीके से पैमाइश नहीं की। उनका कहना है कि संपत्ति की सीमा को गलत तरीके से निर्धारित करते हुए मकान के सामने स्थित खाली जगह को भी विवादित भूमि में शामिल करने का प्रयास किया गया। इसके बाद टीम ने विवादित दीवार को जेसीबी से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

दीवार टूटती देख मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते हंगामा खड़ा हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष के मुकेश कुमार का आरोप है कि पड़ोसी उनकी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचे थे और नियमानुसार कार्रवाई कर रहे थे। हंगामे की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। नायब तहसीलदार अनमोल गर्ग ने बताया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत के आधार पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने गलत पैमाइश करने अथवा किसी पक्ष के साथ पक्षपात करने के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed