फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uproar fertilizer shortage Farmers Day farmers boycott

Mathura News: किसान दिवस में खाद की किल्लत पर हंगामा, किसानों ने किया बहिष्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Uproar fertilizer shortage Farmers Day farmers boycott
मथुरा। कृषि विभाग की ओर से बुधवार को आयोजित किसान दिवस में खाद की किल्लत के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम के दौरान सवालों के एआर कोऑपरेटिव द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर किसान भड़क गए। उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार किया और जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बमुश्किल उन्हें समझाया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे किसानों ने जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिलने और खाद की कालाबाजारी की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि फसल के समय खाद की जरूरत होती है लेकिन पर्याप्त खाद नहीं मिलने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने तत्काल खाद की उपलब्धता तय करने, कालाबाजारी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि इन सवालों के एआर कोऑपरेटिव अभिषेक मिश्रा ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए। इससे आक्रोशित किसानों ने सभागार के गेट पर धरती में बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नारेबाजी की। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह, केवीके अध्यक्ष वाईके शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, देवेंद्र पहलवान, उदयवीर सरपंच, अवधेश रावत, मुकेश सिंह रावत, प्रो. नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed