{"_id":"66b2db8d4df92b79010432a4","slug":"up-stf-killed-mukhtar-ansari-sharp-shooter-pankaj-yadav-in-encounter-at-mathura-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Encounter: मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज यादव मुठभेड़ में ढेर... यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Encounter: मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज यादव मुठभेड़ में ढेर... यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता
Wed, 07 Aug 2024 08:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Aug 2024 08:06 AM IST
सार
मथुरा में यूपी एसटीएफ की टीम ने माफिया मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर पंकज यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पंकज पर एक लाख का इनाम था। उस पर दो दर्जन से अधिक हत्या एवं अन्य संगीन मुकदमे दर्ज थे। मथुरा के फराह थाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ के साथ यह मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में माफिया मुख्तार अंसारी के एक लाख के इनामी शार्प शूटर पंकज यादव को बुधवार सुबह यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मथुरा के सारे थाना इलाके में बुधवार सुबह यह मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि पंकज यादव के साथ एक और बदमाश था। वह भागने में सफल रहा।
कुख्यात अपराधी पंकज यादव उर्फ नखड़ू पुत्र राम प्रवेश यादव निवासी ताहिरापुर, रानीपुर, मऊ के ऊपर दो दर्जन से अधिक हत्या एवं अन्य संगीन मुकदमे दर्ज थे। पंकज यादव पर मऊ के चर्चित मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह रामसिंह और उनकी सुरक्षा में चल रहे आरक्षी सतीश कुमार की हत्या का आरोप है।
पंकज यादव मुख्तार अंसारी, शाहबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी गैंग के लिए भी शार्प शूटर का काम करता था। मथुरा पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही की टीम ने फरह में रोसू गांव के पास बुधवार सुबह करीब 5:20 बजे मुठभेड़ के दौरान पंकज यादव को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
उसका एक अन्य अपराधी साथी भागने में सफल रहा है। यह हिस्ट्रीशीटर पूर्वांचल के कई जिलों में हत्या और अन्य संगीन करीब दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित चल रहा था। बदमाश के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।