फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   up school closed mathura all school closed due to flood situation

Mathura: बाढ़ से हालात बेकाबू...12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित, डीएम का नया आदेश

Sun, 07 Sep 2025 07:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Sep 2025 07:15 PM IST
सार

मथुरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलभराव के चलते कई गांवों में हालात बेकाबू हो गए हैं। सड़कें जलमग्न हो गईं हैं। काॅलोनियों में पानी भर गया है। एहतियातन प्रशासन की ओर से आठ सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

 

विज्ञापन
up school closed mathura all school closed due to flood situation
UP School Closed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में यमुना का लगातार जलस्तर बढ़ने से स्कूलों में पानी भर गया है। ऐसे में स्कूलों में आने-जाने के लिए विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी विद्यालयों में 8 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन एवं निजी विद्यालयों पर लागू होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुविधा और प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को घर पर समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को स्वाध्याय, सामान्य ज्ञान और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed