{"_id":"68fc6b356bca2e1404028f5e","slug":"up-roadways-driver-s-arrogance-leaves-bus-midway-over-flyover-amid-passenger-dispute-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बीच रास्ते में खड़ी कर दी बस...रोडवेज चालक की मनमानी से छूटे यात्रियों के पसीने, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीच रास्ते में खड़ी कर दी बस...रोडवेज चालक की मनमानी से छूटे यात्रियों के पसीने, वीडियो हुआ वायरल
Sat, 25 Oct 2025 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:47 AM IST
सार
फ्लाईओवर के नीचे बस न ले जाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चालक ने बीच रास्ते में बस रोक दी। काफी समझाने के बाद ये विवाद शांत हो सका।
विज्ञापन
बस चालक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के छाता कस्बे के गोवर्धन चौराहे पर शुक्रवार की शाम यूपी रोडवेज के एक बस चालक और यात्रियों के बीच बस को फ्लाईओवर के नीचे से ले जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चालक बस को बीच रास्ते में छोड़कर भागने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अधिवक्ता घनश्याम ने बताया कि यूपी रोडवेज के चालक अक्सर मनमानी करते हैं। वे बसों को जबरन फ्लाईओवर के ऊपर से ले जाते हैं, जबकि यात्रियों की मांग होती है कि बस को नीचे से उतारा जाए। इसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम अधिवक्ता और बस चालक के बीच कहासुनी हो गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि चालक ने बस को बीच रास्ते में ही छोड़कर मौके से भागने लगा। कभी समझाने के बाद के रोडवेज चालक बस को नीचे से लाया। इस बीच लगभग 10-15 मिनट समय खराब कर ड्राइवर बस को फ्लाईओवर नीचे से ही लेकर आया।