{"_id":"68c05d400bb331748901f5b7","slug":"up-floods-holidays-for-schools-in-mathura-extended-due-to-floods-in-yamuna-2025-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Floods: थमने लगी यमुना...अब भी खतरे के निशान से ऊपर, काॅलोनियां और गांव जलमग्न; स्कूलों का बढ़ाया अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Floods: थमने लगी यमुना...अब भी खतरे के निशान से ऊपर, काॅलोनियां और गांव जलमग्न; स्कूलों का बढ़ाया अवकाश
Tue, 09 Sep 2025 10:33 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना के जलस्तर में कुछ कमी आई है, लेकिन अब भी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। काॅलोनियां और गांव अब भी जलमग्न हैं। जिलाधिकारी की ओर से एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
मथुरा की कॉलोनियों में घुसा बाढ़ का पानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में गोकुल बैराज से 1.52 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किए जाने के बाद भी यमुना का जलस्तर सामान्य नहीं हो सका है। दर्जनों गांव और कॉलोनियां जलमग्न हैं, जबकि मंगलवार दोपहर में 18 सेमी पानी कम हुआ। हालांकि अभी भी जलस्तर खतरे के निशान से 1.49 मीटर ऊपर है, लेकिन आगामी दिनों में पानी और कम होने के आसार हैं। इधर, प्रशासन बचाव और राहत कार्य में लगा हुआ है। मंगलवार को भी प्रशासनिक टीमें प्रभावित इलाकों में दौरा करके जायजा लेती रहीं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हजारों लोगों ने शेल्टर होम और सड़कों पर डेरा डाल लिया है। ये लोग रोजाना यमुना में पानी कम होने उम्मीद लगाए बैठे हैं। शहरी क्षेत्र के यमुनापार और जयसिंहपुरा और वृंदावन समेत यमुना किनारे बसे कई गांव और कॉलोनियां अभी भी जलमग्न हैं। सड़कों और शेल्टर होम में रह रहे लोगों को खाने-पीने से लेकर चिकित्सीय सहायता भी दी जा रही है।

रात से घटने लगा जलस्तर
सोमवार की रात से यमुना का जलस्तर घटने लगा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिले आंकड़ों के अनुसार सोमवार को यमुना का जलस्तर 167.62 मीटर था, जो कि रात 11 बजे तक 167.49 मीटर पर पहुंच गया। बाढ़ नियंत्रण प्रभारी एडीएम पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि ओखला और हथिनीकुंड से जितना पानी छोड़ा जाना था, अब तक छोड़ा जा चुका है। गोकुल बैराज से 1.52 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। इससे अगले 24 घंटे में यमुना में पानी और कम होने का अनुमान है।

बाढ़ के चलते सभी स्कूलों में छुट्टी
जिले में बाढ़ के हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने 10 सिंतबर को सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। कई इलाकों में पानी भरने और रास्तों के कट जाने से आवागमन बाधित है। ऐसे में बच्चों का स्कूल आना-जाना खतरे से खाली नहीं है। इसी कारण एहतियातन सभी स्कूलों में अवकाश रखा गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी की गई है।

यमुना के जलस्तर में कमी से लोगों ने ली राहत की सांस
वृंदावन में यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से परेशान लोगों को अब कुछ राहत मिली है। मंगलवार की सुबह जैसे ही पानी के स्तर में कमी देखी गई तो लोगों ने राहत की सांस ली और भगवान से प्रार्थना करते नजर आए कि यह संकट अब पूरी तरह टल जाए।

पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने वृंदावन सहित कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए थे। रिहायशी कॉलोनियां और परिक्रमा मार्ग जलमग्न हो गए थे, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। वहीं मंगलवार को जैसे ही जलस्तर में घटोत्तरी देखी गई, तो लोग घरों और गलियों में पानी कम होता देख थोड़ी राहत महसूस करने लगे।
इस संकट की घड़ी में समाजसेवी संस्थाएं भी मदद के लिए आगे आई हैं। कई स्वयंसेवी संगठनों ने ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक खाने-पीने का सामान और आवश्यक वस्तुएं पहुंचानी शुरू कर दी हैं।
प्रशासन ने लिया जायजा
जलस्तर में आई कमी के बाद जिला प्रशासन ने भी मौके का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने एडीएम पंकज कुमार, अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलोनियों और परिक्रमा मार्ग में जलनिकासी व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
ये भी पढ़ें-UP: पांच साल की भतीजी, 12 साल का चाचा...इस हाल में मिले दोनों, घिनाैनी करतूत देखकर खाैल उठा मां का खून