फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP board students will know the immortal stories of patriots

Mathura News: देशभक्तों की अमर गाथाओं को जानेंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
UP board students will know the immortal stories of patriots
मथुरा। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को देश के अमर शहीदों की गाथाएं सुनाई जाएंगी। उन्हें देशभक्ति से ओतप्रोत किस्से सुनाए जाएंगे। इनके जरिए छात्र-छात्राओं में राष्ट्र भक्ति की भावना जाग्रत हो। साथ ही विद्यालयों में प्रभातफेरी व रैली भी निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

भारत देश 15 अगस्त वर्ष 1947 में अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसे आजाद कराने में सैकड़ों-हजारों देशभक्तों ने बलिदान किया। इनमें से चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, मंगल पांडे, लाला लाजपत राय, जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, वीर सावरकर, महारानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप जैसे शहीद व देशभक्तों के बारे में अच्छे से जानते हैं लेकिन ऐसे कई अमर शहीद भी हैं, जिनके बारे में विद्यार्थियों को पता नहीं है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग द्वारा इसके लिए बाकायदा आदेश जारी किया गया है। आदेशानुसार हिंदुस्तान के देशभक्तों व शहीदों के बारे में यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को बताया जाएगा। उनसे जुड़ी अमर गाथाएं एवं किस्से छात्रों को सुनाए जाएंगे। ताकि छात्र-छात्राएं उनके बारे में जान सकें। उनके जीवन परिचय से प्रेरित हो सकें। साथ ही विद्यालयों में रैली, प्रभातफेरी निकाली जाएंगी। आजादी के महानायकों पर आधारित लघु नाटकों का मंचन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को इसमें प्रतिभाग करना होगा। ताकि वह भी उनके जीवन से परिचित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आजादी की स्वर्णिम गाथाओं पर आधारित फिल्मों एवं वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इनके माध्यम से छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जाग्रत करने और देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करने का प्रयास किया जाएगा। उक्त गतिविधियों को नियमित आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।


विभाग द्वारा विद्यालयों में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित करने, आजादी के महानायकों से विद्यार्थियों को परिचित कराने, प्रभात फेरी एवं रैली निकालने, देशभक्ति पर आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन करने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए जिले के सभी प्रधानाचार्यों को अवगत कराया जा रहा है। सभी प्रधानाचार्यों को विद्यालय में उक्त कार्यक्रम आयोजित करने होंगे।

- भास्कर मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed