फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP Board exams concluded today

Mathura News: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज संपन्न, सीबीएसई की बाकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
UP Board exams concluded today
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 24 फरवरी से शुरू हुईं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को संपन्न हो जाएंगी। अंतिम दिन हाईस्कूल की भाषा व कौशल विकास की परीक्षा और इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा होगी। वहीं, सीबीएसई की परीक्षाएं अप्रैल तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन



सीबीएसई दसवीं की अंतिम परीक्षा 18 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन और बारहवीं की परीक्षा साइकोलॉजी विषय के साथ चार अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। मंगलवार को यूपी बोर्ड की ओर से चल रही परीक्षाओं के क्रम में पहली पाली में दसवीं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 34950 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 32084 उपस्थित और 2866 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


बारहवीं की टंकण हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 131 विद्यार्थियों में कोई अनुपस्थित नहीं रहा। दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 45 परीक्षार्थियों के सापेक्ष तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 660 विद्यार्थियों में 38 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से किनारा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed