फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UN's Eliza danced in Jaint

Mathura News: यूएन की एलिजा ने जैंत में लगाए ठुमके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
UN's Eliza danced in Jaint
मथुरा। पंचायत के सभागार में मौजूद यूएन की एलिजा। - फोटो : mathura
चौमुहां (मथुरा)। पर्यटन गांव जैंत में यूएन की एलिजा स्पम्पीनातो ने भ्रमण कर ग्रामीण परिवेश को नजदीकी से देखा। कालिया मर्दन नाग मंदिर में पूजा-अर्चना की। महिलाओं के भजन-कीर्तन में शामिल हुईं। जय कुंड की परिक्रमा लगाई और शाम को लोकनृत्य-संगीत में महिलाओं के साथ ठुमके लगाए।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित फैम ट्रिप में यूएन से आयीं पर्यटन एवं स्टोरी-टेलर विशेषज्ञ एलिजा स्पम्पीनातो एवं पूनम गुप्ता ने गांव का भ्रमण किया। पोला वाली बगीची स्थित चिंताहरण-राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन किए। पीपल के वृक्ष की छांव में ग्रामीणों से विचारों का आदान-प्रदान किया। मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कलाकारों से उनके शिल्प के बारे में जाना। उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पहुंचकर स्कूली शिक्षा के बारे जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

आदर्श सेवा समिति द्वारा पंजीकृत होमस्टे के मालिकों से बातचीत की। तुलसी की खेती करने वाले किसानों से मुलाकात की, फसल भंडारण एवं तुलसी की माला एवं लड्डू गोपाल जीकी पोशाक बनाने वाले शिल्पियों से बात कर प्रक्रिया का अवलोकन किया। पंचायत भवन में महिला उद्यमियों से ब्रांडिंग, प्रमोशन, एकस्पोजर, वैल्यू चेन, सप्लाई चैन इत्यादि बिंदुओं पर जानकारी ली। प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, पंचायत सचिव लवी बंसल, प्रमोद तिवारी, प्रकाश कुमार, बॉबी सोलंकी, मीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed