फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Union Home Minister Amit Shah coming to Mathura on 20th

Mathura News: 20 को मथुरा आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah coming to Mathura on 20th
मथुरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अप्रैल को मथुरा आ रहे हैं। वह भाजपा की प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में जनसभा करेंगे। छटीकरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित खाली मैदान को जनसभा स्थल के तौर पर तय किया गया है। दोपहर दो बजे करीब उनका आगमन होगा। आज या कल में उनके आगमन का पूरा शेड्यूल जारी होगा।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने बताया कि अमित शाह द्वारा 20 अप्रैल को मथुरा में जनसभा करने की मंजूरी दे दी गई है। पार्टी की ओर से इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। करीब 2 लाख लोगों की भीड़ जनसभा में जुटाने की तैयारी है।
विज्ञापन


इधर, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके आगमन के संबंध में सूचना दे दी है। न सिर्फ मथुरा, बल्कि आसपास के अन्य जिलों से भी जनता को इस जनसभा में एकत्रित किया जाएगा। इधर, प्रशासन व पुलिस की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के हिसाब से तैयारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed