{"_id":"6a4bf7764f84e2909c0be144","slug":"unidentified-vehicle-runs-seven-people-yamuna-expressway-mathura-news-c-412-1-mt21006-9516-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने सात लोगों को रौंदा, छह वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने सात लोगों को रौंदा, छह वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना मांट क्षेत्र में रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब ऑल्टो से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो में सवार लोग पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सभी घायल नई दिल्ली के विष्णु गार्डन क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
आगरा से नोएडा लेन पर गांव कोपगढ़ के समीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी आगे चल रही ऑल्टो कार से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन सड़क पर ही बंद हो गया। स्कॉर्पियो चालक राहुल पुत्र मनोज कुमार निवासी विष्णु गार्डन, नई दिल्ली ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन में सवार सभी लोग नीचे उतरकर सड़क के दूसरी ओर जाने लगे। इसी दौरान आगरा की ओर से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में छह वर्षीय नायरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार वर्षीय तनिष्का, 32 वर्षीय दिव्या, 53 वर्षीय मीरा, 50 वर्षीय कमलेश, 55 वर्षीय मनोज कुमार और 32 वर्षीय कार्ती घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना मांट पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की आपातकालीन टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को जेपी एंबुलेंस की सहायता से भास्कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।