{"_id":"677d80d430509bfefe005596","slug":"uncle-raped-the-girl-mathura-news-c-369-1-mt11004-123314-2025-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी...हाथ जोड़ मांगती रही रहम की भीख, फिर भी नहीं पसीजा दरिंदे का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी...हाथ जोड़ मांगती रही रहम की भीख, फिर भी नहीं पसीजा दरिंदे का दिल
Wed, 08 Jan 2025 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:10 PM IST
सार
मौसी के घर आई नौ वर्षीय बालिका के साथ मौसा ने दरिंदगी की। वो चीखती रही, लेकिन आरोपी को रहम नहीं आया। बालिका ने मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बच्ची सांकेतिक
- फोटो : freepik
विस्तार
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में नौ साल की बालिका से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौसा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बालिका का मेडिकल कराने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बालिका नए साल के अवसर पर मौसा के घर गई थी। आरोप है कि एक जनवरी की रात को घर पर अकेले रहने वाले मौसा ने बालिका से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बालिका को यमुना में डुबोकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह दुष्कर्म के बारे में किसी को न बताए। 2 जनवरी को बालिका से मिलने उसकी मां मौसा के यहां पहुंची। यहां बालिका ने मां को आपबीती सुनाई तो मां उसे साथ ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी थाना प्रभारी व अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर मौसा के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एवं जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी पोशाक का कारोबार करता है और मूलरूप से मथुरा का रहने वाला है। उसकी पत्नी डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर चली गई। तभी से वह घर पर अकेले रहता है। वहीं बालिका के पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है।