फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   uma bharti praised amar ujala help line

अमर उजाला की हेल्पलाइन को उमाभारती ने सराहा

Thu, 18 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 18 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
uma bharti praised amar ujala help line
उमा भारती - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
जनसमस्याओं को उजागर करने के लिए अमर उजाला की ओर से 11 अगस्त से हेल्पलाइन चलाई जा रही है। इस पर हर रोज 500 से 600 कॉल आ रही हैं। बुधवार को वृंदावन पहुंची केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमाभारती ने भी इस मुहिम को सराहा। कहा, सिस्टम को समय-समय पर अखबार जगाते रहें। जनसमस्याओं के निदान में न्यूज पेपर बड़ा रोल निभाते हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला की हेल्पलाइन का बड़ा असर मथुरा जिले में हो रहा है। जिन सड़कों का निर्माण वर्षों से नहीं हुआ था उनके लिए मंजूरी आने लगी है। बरसात के बाद अधिकांश सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। बुधवार को वृंदावन पहुंची केंद्रीय मंत्री उमाभारती ने न केवल हेल्पलाइन का संज्ञान लिया, बल्कि समस्याओं को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि मैने हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को पढ़ा है। सबसे ज्यादा शिकायतें सड़कों के संबंध में हैं।
विज्ञापन


इसके लिए वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी बात करेंगी। उन्होंने कहा कि अखबार जनसमस्याओं को उठाते हैं तो उनका निदान भी हो जाता है। जिन लोगों की सुनवाई नहीं हो रही होती है उनकी बात सुन ली जाती है। उन्होंने कहा कि नदियों की सफाई के लिए भी अमर उजाला एक कॉलम शुरू करे तो लोगों में जागरूकता आएगी। हालांकि पहले भी यमुना की सफाई के लिए मुहिम चलाई गई है। जिसका काफी असर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed