फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uganda Vice President Jessica Alupo visited Taj Mahal

यूपी: ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा हुईं युगांडा की उपराष्ट्रपति, शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी के बारे में पूछा

Mon, 14 Sep 2026 10:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 14 Sep 2026 10:05 PM IST
सार

युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो ने शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी, ताज के पत्थरों के चांदनी रात में चमकने और काले ताज के बारे में पूछा। करीब एक घंटे तक वह परिसर में रहीं। 

विज्ञापन
Uganda Vice President Jessica Alupo visited Taj Mahal
युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो ने किया ताज का दीदार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आईं युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचीं उपराष्ट्रपति ने रॉयल गेट से जैसे ही ताज की झलक देखी, वह संगमरमरी शाहकार की खूबसूरती देखकर अभिभूत हो गईं। उन्होंने ताज की विजिटर बुक में अपने जज्बातों को शब्द दिए और लिखा कि ताज खूबसूरत होने के साथ अनमोल भी है।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने गाइड से ताजमहल के इतिहास, पच्चीकारी और वास्तुकला से संबंधित सवाल पूछे। शाहजहां मुमताज की प्रेम कहानी, ताज के पत्थरों के चांदनी रात में चमकने और काले ताज के बारे में पूछा। करीब एक घंटे तक वह परिसर में रहीं। मकबरे से लौटते हुए उन्होंने सेंट्रल टैंक पर डायना सीट पर फोटो भी खिंचवाया।
विज्ञापन


गाइड ने उन्हें बताया कि यह ब्रिटेन की राजकुमारी डायना के ताज आगमन के बाद से इसी नाम से चर्चित हो गई। इससे पहले खेरिया एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आईं उपराष्ट्रपति का प्रशासनिक अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed