फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two youths drowned at Jugal Ghat, one was saved

Mathura News: जुगल घाट पर दो युवक डूबे, एक को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two youths drowned at Jugal Ghat, one was saved
जुगल घाट पर युवक की तलाश करते हुए गोताखोर
वृंदावन। जुगल घाट के समीप दो युवक यमुना के गहरे पानी में डूब गए। एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान झुंझार सिंह (30) निवासी बाड़मेर, राजस्थान के रूप में हुई है। वहीं लापता किशोर राजस्थान निवासी लक्ष्मण बताया जा रहा है। दोनों अपने एक अन्य साथी के साथ शनिवार को मंदिर दर्शन के लिए वृंदावन आए थे। तीनों लोग मंदिर खुलने का इंतजार करते हुए दोपहर को जुगल घाट पहुंचे और यमुना स्नान का निर्णय लिया। नहाते समय झुंझार सिंह और लक्ष्मण गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बांकेबिहारी चौकी की पुलिस टीम और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद झुंझार को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि लक्ष्मण की गोताखोर तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed