Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two women died road accident in Mathura

UP: बाइक अनियंत्रित होने से गिरी महिलाएं, सीने के ऊपर से निकल गया सीवेज टैंकर का पहिया; सास-बहू की दर्दनाक मौत

Tue, 27 Jan 2026 10:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 27 Jan 2026 10:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दर्दनाक हादसा हुआ। अनियंत्रित होकर बाइक सवार जमीन पर गिर पड़े। इसी दाैरान पीछे से आ रहे सीवेज टैंकर का पहिया महिलाओं के ऊपर से गुजर गया। दोनों की माैके पर ही माैत हो गई। हादसे में युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
Two women died road accident in Mathura
अस्पताल में मृतकों के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के पानीगांव संपर्क मार्ग स्थित दारुक पार्किंग के समीप सड़क हादसे में बुआ के यहां से बाइक से घर जा रहीं दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। बाइक फिसलने के बाद वहां से गुजर रहे सीवर के टैंकर के पीछे के पहिए के नीचे आने से हादसा हुआ। पुलिस ने टैंकर एवं उसके चालक को पकड़ लिया। नोटिस देने के बाद उसे छोड़ दिया, शवों को परिजन घर ले गये।
विज्ञापन


गांव उस्फार के नगला माना निवासी पवन की पत्नी सुनीता (35), सास अपने गांव लौट रहीं थीं। बाइक 22 वर्षीय रवि चला रहा था। पानीगांव संपर्क मार्ग स्थित दारुक पार्किंग के समीप मार्ग के किनारे पड़ी बालू में वाहनों से बचने के लिए जैसे ही बाइक रवि ने नीचे उतारी तभी अनियंत्रित होकर सड़क की ओर गिर गई। सास एवं बहू सड़क की ओर गिरी, जब तक वह संभल पातीं पीछे से तेज गति से आ रहा सीवेज टैंकर का पहिया उनके सीने पर होकर गुजर गया। 
विज्ञापन


उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक विपरीत दिशा में कच्चे में गिरा। स्थानीय लोगों ने टैंकर और चालक का पकड़ पुलिस को सूचित किया। परिजन किसी तरह की कार्रवाई न चाहते हुए शवों को अपने साथ ले गए। युवक के पैर में चोट आई, जो उपचार के बाद घर चला गया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि हादसे में सास एवं बहू की मौत हो गई। नोटिस देने के बाद टैंकर चालक को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed