फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two vicious miscreants were injured in an encounter with police in Mathura

Mathura News: मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल, दर्ज हैं एनएसए सहित डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे

Wed, 21 Jun 2023 11:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 11:14 AM IST
सार

मथुरा में मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। इनमें एक के खिलाफ एनएसए सहित डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Two vicious miscreants were injured in an encounter with police in Mathura
Mathura News: मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की सुबह पुलिस व एसओजी टीम से मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक बदमाश पर 20 हजार का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ फायरिंग करके पुलिस अभिरक्षा से मुलजिम छुड़ाने, रिटायर्ड इंस्पेक्टर को गोली मारने सहित 19 मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में इन्होंने महाराष्ट्र से वृंदावन दर्शन करने आई महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन

दो बदमाश गोली लगने से घायल

बुधवार की सुबह थाना जैंत पुलिस व एसओजी टीम के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश विष्णु गौतम पुत्र छत्रपाल गौतम निवासी ठाठौली, थाना गोंडा, जनपद अलीगढ़ व उसके साथी प्रताप उर्फ छोटू पुत्र मेघ सिंह निवासी चौमुंहा, थाना जैत, जनपद मथुरा घायल हो गए। बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक बदमाश विष्णु के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग करके मुलजिम को छुड़ाया

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में लुटेरे विष्णु गौतम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में होली गेट मथुरा पर एक महिला से चेन छीनी गई थी। सीआरपीएफ के रिटायर इंस्पेक्टर ने पकड़ने का प्रयास किया तो इसने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गया। इससे वह घायल हो गए। इसके अलावा वर्ष 2016 में विष्णु गौतम ने थाना टूण्डला क्षेत्र पर फायरिंग करके पुलिस अभिरक्षा से एक मुलजिम को छुड़ाया था। इसमें इस पर एनएसए लगी थी। 


यह भी पढ़ेंः- Agra News: अचानक आगे बढ़ गया भगवान जगन्नाथ का रथ, धक्का लगने महिला व बच्चा नीचे गिर गए, लोगों ने बचाया

20 हजार का इनाम घोषित था

पुलिस महानिदेशक लखनऊ द्वारा 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी 16 जून को थाना जैत क्षेत्र में अक्षय पात्र के सामने नवी मुम्बई की रहने वाली ई-रिक्शा पर जा रही एक महिला से चेन छीनी थी। इसमें महिला ने थाना जैंत पर मुकदमा दर्ज कराया था। इनके कब्जे से दो तमंचा, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक लूटा हुआ फोन, एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed