फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two thieves arrested for stealing 23 kg silver

Mathura News: 23 किलो चांदी चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested for stealing 23 kg silver
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने चांदी का काम करने वाले कारीगर के यहां से चांदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पास से 23 किलो चांदी भी बरामद हुई है। आरोपियों ने 13 जुलाई को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली के लक्ष्मीनगर कृष्णा नगर निवासी चंद्र प्रकाश कश्यप उर्फ चंदन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि वह अपने ही घर पर चांदी की झलाई का कार्य करते हैं। वह चौक बाजार निवासी अनिल अग्रवाल व प्रहलाद अग्रवाल के यहां से चांदी लाकर पायल व अन्य चांदी के उत्पाद बनाते हैं। 13 जुलाई को भी वह करीब 27 किलो चांदी लेकर आए थे। इसी दौरान उनका भतीजा मनोज विहार कॉलोनी निवासी जतिन कश्यप उनके घर से चांदी चोर कर ले गया। हालांकि पुलिस की विवेचना में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अन्य आरोपी प्रकाश में आए।
विज्ञापन

सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया है कि मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान लक्ष्मीनगर निवासी राया, विपिन उर्फ विप्पी के रूप में हुई है। इनके पास से 23 किलो चांदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जतिन ने चांदी चोरी करने के बाद उनको बेचने के लिए दी थी। वहीं पुलिस मुख्य आरोपी जतिन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed