फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Teenage Pilgrims Drown During Bath in Mansi Ganga, One Dead, Search On for Other in Govardhan

गोवर्धन: सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने के बाद मानसी गंगा में लगाई डुबकी, एक किशोर की डूबकर मौत; दूसरे की तलाश जारी

Sat, 06 Jun 2026 11:33 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 11:33 AM IST
सार

गोवर्धन की मानसी गंगा में स्नान के दौरान राजस्थान से आए दो किशोर डूब गए, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
Two Teenage Pilgrims Drown During Bath in Mansi Ganga, One Dead, Search On for Other in Govardhan
मानसी गंगा में डूब गया किशोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा करने राजस्थान के धौलपुर जिले के राधाखेड़ा गांव से आए दो श्रद्धालु किशोर मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूब गए। हादसे में 14 वर्षीय मनीष पुत्र सत्यभान की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय प्रिंस की तलाश जारी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष और प्रिंस अपने परिजनों के साथ गोवर्धन में गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा करने आए थे। परिवार के छह सदस्य इस धार्मिक यात्रा में शामिल थे। परिक्रमा पूरी करने के बाद शनिवार सुबह करीब सात बजे दोनों किशोर मानसी गंगा में स्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान मनीष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए प्रिंस भी पानी में उतर गया, लेकिन वह भी गहरे पानी में समा गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। 
विज्ञापन





सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद मनीष को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं प्रिंस की तलाश के लिए गोताखोरों और पुलिस की टीम लगातार अभियान चला रही है। हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मनीष अपने परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता और सबसे छोटा भाई था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं प्रिंस की एक छोटी बहन गौरी है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। बताया गया है कि दोनों किशोरों के साथ उनकी मां राधा, मामा दीपक सहित परिवार के छह सदस्य गोवर्धन आए हुए थे। घटना के बाद मानसी गंगा घाट पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए लापता किशोर प्रिंस की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed