फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two teams have been formed to investigate the theft from the jewelry shop.

Mathura News: सराफा की दुकान से चोरी के खुलासे को दो टीम बनाईं गईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two teams have been formed to investigate the theft from the jewelry shop.
कोसीकलां। शेरगढ़ रोड स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। सीओ भूषन वर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मामले के खुलासे के लिए दो टीम बनाईं हैं।
विज्ञापन

नगरिया सात विसा निवासी देवेंद्र रावत की शेरगढ़ रोड पर सीएचसी के सामने रावत ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने लोहे की सरिया से शटर को क्षतिग्रस्त करने के साथ ताले तोड़े और काउंटर व अलमारी में रखे आभूषण चोरी कर ले गए। टूटे ताले और सरिया दुकान के पीछे खाली प्लॉट में मिले। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने अपने चेहरे मफलर से ढक रखे हैं। रविवार को सीओ भूषन वर्मा मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने पीड़ित को जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed