फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two sub-inspectors suspended

Mathura News: दो उपनिरीक्षक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two sub-inspectors suspended
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने दो उपनिरीक्षकों को कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और विभागीय छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी अनुशासन में रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पहले मामले में उपनिरीक्षक विक्रांत तोमर से जुड़ा है। उन्होंने थाना हाईवे चौकी पर नियुक्त रहते हुए 4 सितंबर को अपने स्थानांतरण संबंधी प्रार्थना पत्र को व्हाट्सएप स्टेटस पर अशोभनीय टिप्पणी के साथ लगाया था। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं, यातायात पुलिस में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वे किसी से अवैध वसूली संबंधी वार्ता में संलिप्त पाए गए।
विज्ञापन


इससे विभाग की छवि धूमिल होने पर उन्हें भी तत्काल निलंबित कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सभी अधीनस्थ पुलिसकर्मी पूर्ण मनोयोग से जनहित में कार्य करें और अनुशासन का पालन करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में अनुशासनहीनता या विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में शामिल होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed