{"_id":"578bcc964f1c1bbb26c4b68d","slug":"two-story-building-destroyed-due-to-heavy-rain-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से दो मंजिला मकान ढहा, कई दीवारें गिरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से दो मंजिला मकान ढहा, कई दीवारें गिरीं
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा्
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में भारी बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने बलदेव क्षेत्र में तबाही मचा दी। नगर और देहात में चारों ओर जलभराव हो गया। गांव जटौरा में दो मंजिला मकान ढह गया।
गांव जटौरा में रविवार सुबह चार बजे दुर्गाप्रसाद पुत्र अंतराम का दो मंजिला मकान ढह गया। पति-पत्नी और उनके चार बच्चे बाल-बाल बचे। जैसे ही उन्हें कुछ आवाज लगी वह बाहर की ओर दौड़ आए। थोड़ी ही देर में पूरा मकान धराशायी हो गया।
झरौठा में पोखर के सहारे राजबहादुर पुत्र श्रीपाल के मकान की दीवार ढह गई। विद्याधर पुत्र दयाराज का मकान भी ढह गया। अकोस, नगला संजा, गढ़सौली, मादौर, हथकौली, किलौनी, जटौरा आदि में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा था।