{"_id":"57ec17374f1c1ba3745741e3","slug":"two-sister-found-dead-in-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक में डूबकर दो बहनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंक में डूबकर दो बहनों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाली प्लाट में शौचालय निर्माण के लिए बनवाए गए टैंक में डूबकर दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। दोनों सगी बहने थी और बुधवार शाम खेलते समय लापता हो गई थी। तलाश करने पर उनके शव परिवारीजनों को टैंक में तैरते मिले। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना थाना हाईवे क्षेत्र में गिरधर रोड पर स्थित दिल्ली वाली बाउंड्री कालोनी में हुई। मरने वाली बच्चियां फिजां (5) और उसकी बहन फरहीन (3) पुत्री बल्लू थी। बल्लू अपने परिवार के साथ कालोनी में ही रहता है।
बुधवार शाम करीब चार बजे दोनों खेलते समय गायब हो गई थी। देर शाम तक परिवारीजन इनकी तलाश करते रहे। रात करीब 9:30 बजे किसी ने पास में ही स्थित एक खाली पड़े प्लाट में भी बच्चियों को तलाश करने को कहा। वहां जाकर देखा गया तो प्लाट में बने टैंक में भरे पानी में दोनों के शव तैर रहे थे। टैंक करीब 11 फीट गहरा बताया गया है।
विज्ञापन
मौके पर पर मौजूद लोगों की मदद से परिवारीजनों ने शवों को बाहर निकाला और पुलिस को भी घटना की सूचना दी। बच्चियों की मां अमीरबानों और मोहल्ले के लोगों ने बताया कि प्लाट मालिक ने शौचालय निर्माण के लिए यह टैंक बनवाया था और उसके बाद उसमें पानी भरकर उसे खुला ही छोड़ दिया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।