{"_id":"6888805ac98da3cb4e04d4b1","slug":"two-shopkeepers-in-barsana-threw-kulhars-after-fight-video-goes-viral-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: दो दुकानदारों में विवाद...लाठी-डंडे चलने के साथ फेंके गए कुल्हड़, एक युवती घायल; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: दो दुकानदारों में विवाद...लाठी-डंडे चलने के साथ फेंके गए कुल्हड़, एक युवती घायल; देखें वीडियो
Tue, 29 Jul 2025 01:33 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:33 PM IST
सार
मथुरा के बरसाना में दो दुकानदारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडों से हमला करने के बाद कुल्हड़ फेंकना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
दुकानदारों में मारपीट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बरसाना में राधारानी मंदिर मार्ग पर स्थित सुदामा चौक पर दो दुकानदारों में किसी बात को लेकर लाठी-डंडे चल गए। जमकर कुल्हड़ फेंके गए। इसमें एक 20 वर्षीय युवती घायल हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
राधारानी मंदिर की सीढ़ियों के नीचे सुदामा चौक पर श्रद्धालुओं का ठहराव होता है। सोमवार को यहां दो दुकानदारों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक पक्ष के दुकानदार के पुत्रों के द्वारा लाठी-डंडे चलाने व कुल्हड़ पत्थर फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
एक युवती सिर पर पत्थर लगने से घायल होकर गिरती दिखाई दे रही है। वीडियो देख एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी ने लोगों व पुलिस से जानकारी जुटाई। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें-UP Weather Update: आगरा में छाए बादल...झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; माैसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
एक युवती सिर पर पत्थर लगने से घायल होकर गिरती दिखाई दे रही है। वीडियो देख एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी ने लोगों व पुलिस से जानकारी जुटाई। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें-UP Weather Update: आगरा में छाए बादल...झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; माैसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट