फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two rain guns stationed at the railway station are turning into scrap

Mathura News: रेलवे स्टेशन पर खड़ीं दो रेन गन हो रहीं कबाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two rain guns stationed at the railway station are turning into scrap
कोसीकलां। रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदूषण और धूल पर नियंत्रण के लिए मंगाईं गईं दो रेन गन उपयोग के अभाव में कबाड़ में तब्दील होती जा रही हैं। लाखों रुपये की लागत से मंगाई यह आधुनिक रेल गन काफी समय से बंद खड़ी हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के माल गोदाम क्षेत्र में माल की लोडिंग और अनलोडिंग होती है। इस दौरान सीमेंट, गिट्टी, खाद, अनाज तथा अन्य सामान की ढुलाई से भारी मात्रा में धूल उड़ती है, जिससे स्टेशन परिसर के साथ आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ जाता है। धूल के कण यात्रियों, रेल कर्मचारियों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा रेन गन की व्यवस्था की गई थी, ताकि पानी की फुहारों के माध्यम से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन

दैनिक यात्री दीपक अग्रवाल का कहना था कि यदि रेन गन का नियमित संचालन किया जाए तो स्टेशन परिसर और माल गोदाम क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर काफी हद तक कम किया जा सकता है। देखरेख और संचालन के अभाव में यह रेल गन बेकार साबित हो रही हैं। स्टेशन अधीक्षक राजूलाल मीणा ने बताया कि माल गोदाम पर आने वाले सामान से उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए रेन गन का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed