फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two property registrations completed for Shri Banke Bihari Corridor, 20 more follow in coming days

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए हुई दो रजिस्ट्री, आगामी दिनों में 20 की और होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two property registrations completed for Shri Banke Bihari Corridor, 20 more follow in coming days
मथुरा। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में शनिवार को दो और रजिस्ट्री हुई हैं। इसके अलावा 20 ऐसे लोगों के अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी सोमवार से बांकेबिहारी के नाम जमीन की रजिस्ट्री कराई जाएगी। अब तक कुल छह रजिस्ट्री कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

इस परियोजना से न केवल दर्शन सरल होंगे, बल्कि समूचे ब्रज क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। जनसुविधाओं के विकास क्षेत्र में आने वाले निवासियों को पर्याप्त धनराशि के साथ-साथ दुकान के बदले दुकान दी जा रही है। अगले एक माह के अंदर लगभग 20 से अधिक रजिस्ट्री प्रस्तावित हैं। एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि शनिवार को 200 वर्ग मीटर की दो रजिस्ट्री कराई गई हैं। श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर के आसपास जनसुविधाओं का विकास ब्रज क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। डीएम ने कहा कि मंदिर के आसपास जनसुविधाओं के विकास, निर्माण के लिए भूमि क्रय की समस्त कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया के हिसाब से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed