फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two people died while one is in critical condition in collision with truck in Mathura

UP News: ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौके पर मौत... तीसरे की हालत नाजुक; हाईवे जाम करने की कोशिश

Mon, 07 Oct 2024 01:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 01:24 PM IST
सार

मथुरा में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत नाजुक है। ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Two people died while one is in critical condition in collision with truck in Mathura
हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत में जैंत कट पर कार ने सोमवार सुबह बाइक सवारों को रौंद दिया। इससे महिला व एक शख्स की मौत हो गई। फर्नीचर का काम करने वाला शख्स घायल हो गया। घटना से गुस्साए जैंत के लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जैंत क्षेत्र के गांव जैंत निवासी महिला भगवानदेई पत्नी मन्नू निवासी सिंघार मोहल्ला सोमवार सुबह करीब 9 बजे गांव से छटीकरा जाने के लिए जैंत कट पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच गांव निवासी रामबाबू पुत्र जगनी निवासी दिल्ली वाला मोहल्ला व सूबसेन पुत्र खजानी निवासी चौक मोहल्ला वहां बाइक से पहुंचे। उन्होंने महिला लिफ्ट देने के लिए बाइक रोकी। इसी बीच पीछे से आई वैगन-आर कार ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में महिला भगवान देई व सूबसेन की मौके पर ही मौत हो गई। रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया। सूबसेन व भगवानदेई जैंत क्षेत्र के गोपालगढ़ में ठाकुर जी के वस्त्र बनाने का कार्य करते थे। वहीं रामबाबू गोपालगढ़ में फर्नीचर बनाने का कार्य करता है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया सूबसेन के चचेरे भाई सुलतान ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है।हा
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों का कट बना जैंत कट
थाना जैंत क्षेत्र में हाईवे पर बना जैंत कट हादसों का कट बन चुका है। हर सप्ताह यहां हादसे होते हैं। थाना जैंत क्षेत्र में हाईवे पर सिर्फ जैंत कट खुला हुआ है। यहां फ्लाईओवर न होने के कारण ग्रामीण इस कट से सड़क पार करते हैं। इस कारण आए दिन यहां हादसे होते हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्रजेश प्रताप सिंह ने बताया कि गांव जैंत की इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद भी यहां फ्लाईओवर नहीं बना है। यहां एलीवेटेड फ्लाईओवर बनना चाहिए। जिससे हादसों पर रोक लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed