फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two people died including woman while four injured collision with car on Yamuna Expressway in Mathura

Mathura Accident News: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंदा, महिला सहित दो की मौत, चार घायल

Wed, 21 Jun 2023 12:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 12:02 PM IST
सार

Mathura Accident News: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य लोग घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Two people died including woman while four injured collision with car on Yamuna Expressway in Mathura
Mathura Accident News: कार की टक्कर से महिला सहित दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां यमुना एक्सप्रेसवे पर पंचर कार का टायर बदलते समय कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन

आगरा की तरफ से आ रही कार ने रौंद दिया

हादसा महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन-118 के पास गांव खेड़िया के समीप हुआ। यहां सुबह करीब 7:30 बजे आगरा से नोएडा की तरफ जा रही वरना कार पंचर हो गई। इस पर कार सवार लोग उतरकर बाहर खड़े हो गए। चालक टायर बदलने लगा। इसी समय आगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इग्निस कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजन को दी सूचना

हादसे में योगेंद्र (70) निवासी कालका, दिल्ली और पूजा (32) निवासी श्रीनिवासपुरी, दिल्ली की मौत हो गई। इसके इलावा चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed