फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two parties clashed over pipeline dispute and police arrived

Mathura News: पाइपलाइन विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over pipeline dispute and police arrived
छाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव अलवाई में रंजिश और खेत के रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था कायम है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बताया गया है कि विवाद की जड़ वर्षों पहले आपसी सहमति से डाली गई पाइपलाइन है। एक पक्ष के दुर्गपाल का आरोप है कि दूसरे पक्ष के भगवान सिंह ने पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उनके खेत का रास्ता अवरुद्ध हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले से तनाव चल रहा था। पुलिस के अनुसार विवाद के संबंध में पूर्व में भी थाना छाता में प्राथमिकी पंजीकृत है।
विज्ञापन


सोमवार को दुर्गपाल अपने खेत से लौट रहे थे, तभी भगवान सिंह और उदयवीर के साथ उनका आमना-सामना हो गया। कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और झगड़े को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होते ही तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed