{"_id":"699ca2884e18272d270fff37","slug":"two-parties-clashed-over-construction-of-annapurna-building-mathura-news-c-412-1-mt21005-5523-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अन्नपूर्णा भवन निर्माण और जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अन्नपूर्णा भवन निर्माण और जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के जिखनगांव में ग्राम पंचायत के अन्नपूर्णा भवन निर्माण और जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष की ओर से अमित प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए मजदूर काम करने पहुंचे थे। तभी गांव के प्रताप उर्फ सूखा, भूरा, कन्हैया, प्रताप, श्याम, अनिल, पंकज, मोहित और चार अज्ञात लोगों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो विपक्षी लोगों ने लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया। आरोप है कि विवाद में एक युवक ने तमंचे से फायर भी किया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
दूसरे पक्ष के प्रताप उर्फ सूखा का कहना है कि 22 फरवरी को वह अपने खेत पर मौजूद थे। उसी दौरान अमित प्रताप अपने साथ वीरेंद्र, मानवेन्द्र, विजय, मयंक, रजत, प्रमोद, अरुण को लेकर उनकी जमीन पर राशन की दुकान की नींव खुदवाने लगे। विरोध करने पर उनके और उनके भतीजे के साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
उधर, दूसरी ओर थाना सदर बाजार में अमित प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके फोन पर 6 अगस्त 2025 को एक अंजान नंबर से व्हाटसएप कॉल आई। नाम पूछते ही गाली गलौज, जान से मारने और घर को बम से उडाने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद उनके फोन पर अश्लील, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए महिलाओं के बारे में गंदे मैसेज 11 अगस्त 2025 तक आए। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामलों में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।