{"_id":"68e95f5a83f12118df02917a","slug":"two-officials-from-mathura-were-selected-for-the-senior-athletics-championships-mathura-news-c-29-1-mtr1022-466092-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए \nमथुरा के दो ऑफिशियल का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मथुरा के दो ऑफिशियल का चयन
विज्ञापन
मथुरा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि 24 से 26 अक्तूबर तक झारखंड की राजधानी रांची में होनी वाली अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में मथुरा के दो सगे भाई चैंपियनशिप में ऑफिशियल की भूमिका में नजर आएंगे। यह मथुरा के खेल जगत में एक गौरव मय उपलब्धि है।
उन्होंने बताया कि मथुरा के डॉ. पदम सिंह कौन्तेय एवं डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय का चयन इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए हुआ है। यह उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स के साथ-साथ मथुरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश में से पांच ऑफिशियल एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नामित किए गए, जिसमें से दो नाम मथुरा जिले से हैं।
दोनों भाई वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा आयोजित कांस्य लेवल रेफरी की परीक्षा पास कर चुके हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद डॉ. पदम सिंह कौन्तेय एवं डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय अंतरराष्ट्रीय स्तर की तमाम एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि पदम वर्तमान में श्रीराधा इंटर कॉलेज उस्फार मथुरा में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं और दलवीर केआर डिग्री कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। दोनों ही भाई एथलेटिक्स की लेवल वन परीक्षा पास कर चुके हैं।
विज्ञापन
यह दोनों भाई कॉमनवेल्थ गेम 2010 में तकनीकी खेल अधिकारी, आल इंडिया एशिया चैंपियनशिप में टेक्निकल ऑफिशियल्स की भूमिका, 2015 में केरल में आयोजित नेशनल गेम्स में तकनीकी खेल अधिकारी,2025 में उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में टैक्निकल मैनेजर की भूमिका, डॉ पदम सिंह कौन्तेय स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया में कई वर्षों से फील्ड ऑफिसर, एवं पिछले 10 वर्षों से विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक एवम फील्ड ऑफिसर की भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही दस साल से माध्यमिक शिक्षा परिषद की जनपदीय समित के सचिव हैं।
इनकी इस सफलता पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार वाजपेयी, उपाध्यक्ष संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत , श्री गिरीश कुमार सिंह, तोमर, सर्वेश कुमार सोलंकी डाइट प्रवक्ता हरेश कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, विष्णु भारद्वाज , हरदेव सिंह, नितिन शर्मा, लोकेश कुंतल, राहुल कुंतल आदि ने बधाई दी है।