फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two more positives of Corona were found, active cases remained 6

Mathura News: कोरोना के दो और पाॅजिटिव मिले, सक्रिय केस 6 रह गए

Wed, 10 May 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 10 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two more positives of Corona were found, active cases remained 6
मथुरा। कोरोना के दो और नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक बालक भी शामिल है। फिलहाल जिले में 6 सक्रिय केस रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के केस बढ़ने और घटने का दौर निरंतर जारी है। कभी एक दिन में 14 केस तो कभी एक केस तो कभी एक भी नहीं। यह दौर लगातार चल रहा है। मंगलवार को भी जिले में 2 केस सामने आए। इनमें एक 7 वर्षीय बालक भी संक्रमित है। यह बालक राया का रहने वाला है। जबकि दूसरी संक्रमित महिला गांव मदैम राया की रहने वाली है।

खास बात यह है कि दोनों ही संक्रमित राया के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों पर नजर रखे है। विभाग की टीम संक्रमितों के घर पर पहुंची। यहां सैनिटाइज किया गया। जांच के लिए परिजनों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल जनपद में 6 सक्रिय केस रह गए हैं। कोरोना संक्रमण जिले में नियंत्रण स्थिति में है। हालांकि लोगों को अभी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed