फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two more people have been found corona infected in Mathura now five active cases

मथुरा में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: दो लोग और मिले संक्रमित, जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति, जिम्मेदार बेखबर

Sun, 02 Apr 2023 10:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 10:18 PM IST
सार

मथुरा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां रविवार को दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग सक्रियता नहीं दिखा रहा है। कोरोना गाइडलाइन को लेकर अस्पतालों से लेकर बाहर तक कोई गंभीर है। 

विज्ञापन
Two more people have been found corona infected in Mathura now five active cases
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। रविवार को दो और लोग संक्रमित मिले हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग भी सजग नहीं है। केवल जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। वहीं आम लोग भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। न मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी दिख रही है।

विज्ञापन


नगर के धौलीप्याऊ निवासी एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं गांव बाकलपुर निवासी वृद्ध भी पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग को दोनों के संक्रमित होने की जानकारी मिली तो टीम घर पहुंची। संक्रमितों के परिजन का आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। घर और आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। उनके संपर्क में आने वाले लोगों के साथ संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री भी विभाग पता कर रहा है।

विज्ञापन

संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है 

इससे पूर्व मार्च में सात संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं दो अप्रैल को दो संक्रमित मिले। जनपद में फिलहाल पांच एक्टिव केस हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं टूट रही है। विभाग ने जिले में कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। न ही लोग पुरानी गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्त भीड़ में एक-दूसरे से सटकर खडे़ रहते हैं। इससे भी संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी गाइडलाइन का करें पालन

सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। संक्रमितों को दवा देने के साथ ही उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य से अभी कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। लोगों को पुरानी गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाना चाहिए। साथ ही सार्वजनिक दूरी का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed