{"_id":"67fd5e31c07d2499d9081eed","slug":"two-married-women-found-hanging-in-suspicious-circumstances-mathura-news-c-369-1-mt11002-128017-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: फंदे पर लटकी मिलीं दो विवाहिताओं का लाशें, एक पांच तो दूसरी की डेढ़ साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: फंदे पर लटकी मिलीं दो विवाहिताओं का लाशें, एक पांच तो दूसरी की डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
Tue, 15 Apr 2025 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:47 AM IST
सार
मथुरा के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विवाहिताओं की लाशें फंदे पर लटकी मिलीं। दोनों ही मामले में उत्पीड़न और दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के जमुनापार और बलदेव थाना क्षेत्र में दो विवाहिताओं ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और चिकित्सकों के पैनल से कराया है।
अलीगढ़ के महुआखेड़ा स्थित हाजीपुर निवासी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी बहन अंजलि का विवाह जमुनापार थाने के दीवान खुर्द निवासी राजा उर्फ राजकुमार के साथ किया था। राजकुमार ऑटो चालक है और आए दिन अपनी मां, बहन के साथ मिलकर उनकी बहन के साथ मारपीट करता था। सोमवार की सुबह उन्हें फोन आया कि अंजलि ने फांसी लगाकर जान दे दी है। वह मौके पर पहुंचे तो अंजलि का शव घर के ऊपर बने कमरे में पड़ा था।
कमरे में जिस पंखे से फंदा लगाने की बात कही पंखे पर धूल जमी हुई है। उनकी बहन की गर्दन पर रस्सी का निशान था। ऐसा लगता है रस्सी से दो लोगों ने मिलकर उसका गला घोंटकर हत्या की है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन तहरीर नहीं दी है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
दूसरी घटना
दूसरी ओर बलदेव के गढ़ी महीराम निवासी सौरभ की पत्नी चंचल (25) ने सोमवार को कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। भरतपुर के सिनसिनी निवासी भूरी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी 5 साल पहले की थी। सोमवार की सुबह उन्हें जानकारी मिली कि बहन ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को चंचल के ससुर डोरीलाल खेत से घर आए। चंचल ने अपने ससुर को खाना दिया। इसके बाद कमरे में चली गई। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाला एक लड़का सब्जी देने के लिए आया तो चंचल को फंदे पर लटका देख चिल्लाते हुए भागा। तब लोगों को जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चंचल ने फंदा लगाकर जान क्यों की इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है।