{"_id":"6ad49fadab8e921bb50ee819","slug":"two-labourers-carrying-out-repair-work-at-guest-house-in-vrindavan-fell-from-third-floor-killing-woman-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर: महिला की माैत, युवक गंभीर घायल; गेस्ट हाउस में चल रहा था मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर: महिला की माैत, युवक गंभीर घायल; गेस्ट हाउस में चल रहा था मरम्मत कार्य
Sun, 18 Oct 2026 04:00 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 18 Oct 2026 04:00 PM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में गेस्ट हाउस में कार्य कर रहे दो मजदूर तीसरी मंजिल से गिर पड़े। हादसे में महिला की माैत हो गई, जबकि गंभीर घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में रमन रेती क्षेत्र स्थित श्यामा श्याम आश्रम के पीछे गेस्ट हाउस में जर्जर दीवार उतारने के दौरान एक महिला सहित दो मजदूर तीसरी मंजिल से गिर गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू की है।
श्याम श्याम धाम के समीप एक गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर मध्य प्रदेश निवासी 27 वर्षीय रचना और बाटी गांव निवासी 30 वर्षीय कप्तान दीवार उतारने का काम कर रहे थे। तभी अचानक दीवार के साथ दोनों मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गौशाला की ओर जा गिरे। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने कार से घायलों को सेवाश्रम अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक मजदूर का उपचार जारी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस सेवा शर्मा अस्पताल पहुंची और उसके बाद घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि तीन मंजिला गेस्ट हाउस में मरम्मत का कार्य चल रहा था। तीन मंजिला इमारत से गिर कर एक मजदूर महिला की मौत हो गई है जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है।