फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two killed, one injured in vehicle collision

Mathura News: वाहन की टक्कर से दो की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in vehicle collision
प्रमोद फाइल फोटो - फोटो : mathura
राया (मथुरा)। शुक्रवार की रात अलीगढ़ मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की उपचार मिलने से पहले ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

प्रमोद (35) निवासी परसा की गढ़ी राया, उनके फूफा हरकेश (30) निवासी रामपुर और सुखवीर (32) निवासी अलीगढ़ बाइक से अलीगढ़ से राया की तरफ आ रहे थे। अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर अयेरा के निकट किसी वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चला कर इनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां प्रमोद और हरकेश की उपचार मिलने से पहले ही माैत हो गई। जबकि सुखबीर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रमोद फाइल फोटो

प्रमोद फाइल फोटो- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed