Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Head Constables suspended for money to allow bus entry

Mathura News: रुपये लेकर बस को प्रवेश कराने में फंसे दो मुख्य आरक्षी, निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two Head Constables suspended for money to allow bus entry
वृंदावन। वाहनों की एंट्री के नाम पर कथित वसूली से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर वृंदावन थाने और यातायात पुलिस के एक-एक मुख्य आरक्षी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के दौरान दो अलग-अलग मामले सामने आए। एक वीडियो में मजदूर और ठेकेदार के बीच विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया गया था। वहीं दूसरी वीडियो की जांच में वृंदावन थाने के मुख्य आरक्षी राजकुमार और यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी नरसिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
विज्ञापन

वीडियो में कुछ लोग पर्स से रुपये निकालते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद एक बस को आगे जाने दिया जाता है। प्रथम दृष्टया मामला अवैध वसूली से जुड़ा प्रतीत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों मुख्य आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed