फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two groups clash land dispute

Mathura News: जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash land dispute
छाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव रनवारी में बुधवार को जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में पुलिस के सामने जमकर लाठी-डंडे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव रनवारी में दो पक्षों में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के बनवारी व देवश्री और दूसरे पक्ष के राजवीर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चली।
विज्ञापन

सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वीडियो और प्राप्त शिकायतों के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed