{"_id":"64e4dcd4776591128b0a1e48","slug":"two-friends-died-due-to-drowning-in-surya-kund-of-barsana-in-mathura-while-third-one-was-saved-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बरसाना के सूर्यकुंड में नहाते समय डूबने लगे तीन दोस्त, दो की मौत; हादसे के बाद सदमे में तीसरा साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बरसाना के सूर्यकुंड में नहाते समय डूबने लगे तीन दोस्त, दो की मौत; हादसे के बाद सदमे में तीसरा साथी
Tue, 22 Aug 2023 09:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Aug 2023 09:54 PM IST
सार
मथुरा के बरसाना स्थित सूर्यकुंड में तीन दोस्त डूबने लगे। दो की मौत हो गई। जबकि एक को लोगों ने बचा लिया। घटना से तीसरा साथी सदमे में है।
विज्ञापन
राधाकुंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के भरना खुर्द स्थित सूर्यकुंड में सोमवार शाम नहाने गए तीन दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने एक किशोर को बचा लिया। एक मृतक के परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, दूसरा शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अर्जुन (15) पुत्र वीरेंद्र, मनीष (15) पुत्र लक्ष्मण और इन्हीं का हमउम्र सियाराम पुत्र विष्णु निवासीगण पेलखू, बरसाना भरना खुर्द के सूर्यकुंड में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान तीनों डूबने लगे। सियाराम के चिल्लाने पर आसपास के लोगों की निगाह उन पर पड़ी। उन्हें बचाने के लिए लोग आनन फानन कुंड में कूंदे। सियाराम को तो जिंदा बाहर निकाल लिया, लेकिन अर्जुन और मनीष की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या: घर से बुलाकर ले गए, गले, सिर व पेट पर किए ताबड़तोड़ वार; दृश्य देख कांप गए लोग
विज्ञापन
पुलिस ने सियाराम से पूछताछ के बाद मृतकों के परिवार वालों को बुलवाया। मनीष के पिता लक्ष्मण ने बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। अर्जुन का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसपी देहात त्रिगुण बिषेन ने बताया कि दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई थी। एक को मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया।
यह भी पढ़ेंः- वृंदावन पहुंचे सपा नेता रामगोपाल यादव: बोले- केंद्र में जुमले वाली सरकार, आज अर्थव्यवस्था रसातल में चली गई है
मनीष घर में था इकलौता, एक साथ पढ़ते थे तीनों दोस्त
बरसाना के सूर्यकुंड में डूबने से दो किशोरों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे लोग भी भावुक हो उठे। जबकि इस हादसे में जिंदा बचा सियाराम अपने दो दोस्तों को आंखों के सामने डूबने की घटना को याद कर सहम उठता है। सदमे में आने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई है।यह भी पढ़ेंः- वृंदावन पहुंचे सपा नेता रामगोपाल यादव: बोले- केंद्र में जुमले वाली सरकार, आज अर्थव्यवस्था रसातल में चली गई है
अर्जुन कक्षा नौ का छात्र था। उसी के साथ मनीष और सियाराम ढ़ते थे। तीनों में गहरी दोस्ती थी। सोमवार शाम तीनों ने अचानक सूर्यकुंड में नहाने की योजना बनाई। करीब तीन बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए। परिवार वालों को पुलिस के जरिए शाम छह बजे हादसे की जानकारी मिली। मनीष के पिता लक्ष्मण सिंह जमींदार हैं। मनीष इकलौता बेटा था।
यह भी पढ़ेंः- सांड पर अटपटा बयान देकर चर्चा में योगी के मंत्री: बोले-ये तो पहले की सरकारों की देन, हम तो उनके पाप धो रहे हैं
गांव में नहीं जले चूल्हे
हादसे के बाद लक्ष्मण और उनकी पत्नी बदहवास हालत में हैं। वहीं, अर्जुन छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। हादसे की सूचना पाते ही पेलखू गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ दो घरों में मौत से हर किसी के चेहर पर शोक छा गया था। सोमवार शाम के बाद शनिवार सुबह लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।यह भी पढ़ेंः- सांड पर अटपटा बयान देकर चर्चा में योगी के मंत्री: बोले-ये तो पहले की सरकारों की देन, हम तो उनके पाप धो रहे हैं