{"_id":"5d3c690f8ebc3e6ca06b6e47","slug":"two-friend-raped-a-nurse-mathura-news-agr39812013","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों ने नर्स से दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दोस्तों ने नर्स से दुष्कर्म किया
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नगर के एक नर्सिंग होम में कार्यरत एक नर्स के साथ उसके सहकर्मी ने जन्मदिन का बहाना बनाकर दोस्त के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो क्लिप बना ली। जिसके जरिए वे लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे। पुलिस ने दो नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एक पॉश कालोनी में संचालित एक नर्सिंग होम में बतौर नर्स कार्यरत एक युवती के साथ लालपुर निवासी भूमेश काम करता था। आरोप है कि आठ जुलाई की शाम को भूमेश ने अपनी जन्मदिन पार्टी के बहाने बठैनगेट स्थित एक होटल में नर्स को बुलाया था। जहां उसने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। होटल में पहले से बैठे भूमेश के दोस्त कुलदीप निवासी गांव तूमौला ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
दोनों ने फोन से अश्लील वीडियो भी बनाई और बात न मानने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसकेबाद कुलदीप ने अपने दोस्त नरेश को भी वह फोटो एवं नंबर दे दिया। वह भी पीड़िता को धमकाकर दबाव बनाने लगा। परेशान पीड़िता ने पूरा मामला परिजनों को बताया और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इंस्पेक्टर मुनीशचंद्र ने बताया कि दो नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।