{"_id":"69dd4851c96c779dd2019ead","slug":"two-factions-clash-over-debt-dispute-mathura-news-c-412-1-mt21003-7060-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: उधारी के विवाद में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग और मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: उधारी के विवाद में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग और मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना। क्षेत्र के गांव रहेड़ा में उधारी के पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़कर बड़े झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर लाठी डंडे चले और फायरिंग हो गई। फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है। घटना में कई लोग घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को गांव रहेड़ा में मेघश्याम द्वारा उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला बड़ा हो गया। दोनों पक्षों के लोग गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडे और सरिया लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसमें मेघश्याम, महेंद्र और भीमा को गोली लगने की बात सामने आई है, जबकि अन्य लोग घायल हैं।
इस मामले में एक पक्ष के भीमा, महेंद्र, उदयचंद, मेघश्याम, मान सिंह, सुभाष और राजू आदि हैं। वहीं दूसरे पक्ष से देवेंद्र उर्फ देवो, प्रहलाद, श्याम, शेरा, राधे और ओमप्रकाश आदि शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। उपनिरीक्षक हरीकृष्ण की ओर से थाना बरसाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।