फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two drug smugglers arrested

Mathura News: दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two drug smugglers arrested
मथुरा। चौमुहां पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : mathura
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत पुलिस एवं आगरा जोन की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बृहस्पतिवार को संयुक्त कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 किलोग्राम अफीम, 100 ग्राम चरस व एक कार बरामद की है। अफीम की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने एनएच-19 पर थाना जैंत से 300 मीटर आगे पलवल की तरफ हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के थाना लाडवा क्षेत्र के गांव सौंटी निवासी गुरुमैल सिंह व गांव जोगनखेड़ा निवासी सुल्तान सिंह को पकड़ लिया। पूछताछ में गुरमैल ने बताया कि उसने वर्ष 2015 में बरेली-लखनऊ हाईवे पर गांव फरीदपुर में ढाबा खोला था। जहां ट्रक ड्राइवर उससे अफीम व डोडा की डिमांड करते थे। इसी दौरान एक ट्रक ड्राइवर के माध्यम से करन नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई, जो इम्फाल का रहने वाला है। उसके माध्यम से वह अफीम के कारोबार में जुड़ गया। जब वह लोग अफीम की तस्करी करते समय गुवाहाटी में पकड़े गए तब उन्होंने मित्र जगजीत की प्रेमिका के माध्यम से अफीम भिजवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह साथी के साथ नेपाल बार्डर श्राबस्ती से अफीम लेकर कुरूक्षेत्र जा रहा था, तभी पकड़ा गया। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। टीम में थाना प्रभारी उमेश चंद त्रिपाठी, एसआई अमित कुमार राय, एएनटीएफ टीम से एसआई गौरव शर्मा, अजीत सिंह, आशीष शुक्ला, प्रेम नरायण, वसीम अकरम, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।

मथुरा। चौमुहां पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

मथुरा। चौमुहां पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed